फीफा विश्व कप में, कनाडा आज रात वैंकूवर, कनाडा में ग्रुप बी के मैच में स्विट्जरलैंड से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। एक अन्य मुकाबले में, बोस्निया और हर्जेगोविना वाशिंगटन के सिएटल स्टेडियम में कतर से भिड़ेंगे।
इससे पहले, कोलंबिया ने आज मैक्सिको के ग्वाडालाजारा में ग्रुप के मैच में डीआर कांगो को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। वहीं, पुर्तगाल ने अमेरिका के ह्यूस्टन में उज्बेकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल करके पुर्तगाल को उज्बेकिस्तान पर 5-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ रोनाल्डो छह अलग-अलग विश्व कप टूर्नामेंटों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली।
फॉक्सबोरो के बोस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड और घाना के बीच ग्रुप एल का मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ग्रुप एल के एक अन्य मुकाबले में, टोरंटो स्टेडियम में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराया।


















