तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने संशोधित सलाह जारी कर भारतीयों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया है।


विदेश 24 June 2026
post

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने संशोधित सलाह जारी कर भारतीयों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने देश में सुधरती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एक संशोधित सलाह जारी की है। दूतावास ने कहा कि हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों के बावजूद, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक देश की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचना चाहिए।
 
दूतावास ने कहा कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अपरिहार्य कारणों से ईरान की यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने, सतर्क रहने और स्थिति की निरंतर जानकारी रखने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने उनसे विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र रखने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।
 
दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों के साथ-साथ वहां यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को भी दूतावास में अपना विवरण पंजीकृत कराने की सलाह दी। दूतावास ने उनसे आगे की जानकारी और सलाह के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से नज़र रखने का भी आग्रह किया। 
 

You might also like!