शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार


व्यापार 25 June 2026
post

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 399.85 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,391.07 और निफ्टी 104.20 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,125.85 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और रियल्टी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी सर्विसेज हरे निशान में था। केवल निफ्टी मेटल ही लाल निशान में था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 290 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,426 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,879 पर था।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एचयूएल गेनर्स थे। इटरनल, टाइटन, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बीईएल, टाटा स्टील और सन फार्मा लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में खरीदारी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग लाल निशान में बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.35 प्रतिशत बढ़कर और नैस्डैक 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

 बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना है, जो कि 73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। यह देश के चालू खाते घाटे के लिए सकारात्मक है और इससे एक तरफ भारत की जीडीपी वृद्धि दर को मजबूती मिलेगी और महंगाई को वित्त वर्ष 27 में काबू रखने में मदद मिलेगी।

You might also like!