गरियाबंद :अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती आमंत्रित


शहर 23 June 2026
post

गरियाबंद :अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती आमंत्रित

कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत सेक्टर कोचवाय अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहरी के रावनसिंघी आंगनबाड़ी केंद्र में 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सेक्टर धवलपुर के ग्राम पंचायत आमामोरा के कुकरार आंगनबाड़ी केंद्र में 01 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 09 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन करने को कहा गया है।

You might also like!