लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी कैंसर की बात जब भी आती है तो अक्सर कुछ खाने-पीने की चीजों को लेकर कई तरह की अफवाहें और धारणांए फैलाई जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि कुछ खास तरह के फूड्स कैंसर को पूरी तरह रोक सकते हैं, जबकि कुछ का विश्वास है कि चीनी सीधे कैंसर को बढ़ावा देती है। ऐसे में सही जानकारी लोगों को अपनी हेल्थ से जुड़े बेहतर फैसले लेने में मदद कर सकती है।
किडनी कैंसर से जुड़े आम मिथकों और उनके तथ्यों के बारे में कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी, आरजीसीआईआरसी (राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र), नीति बाग, नई दिल्ली के डॉ. कपिल गोयल बता रहे हैं।
किडनी कैंसर में खाने-पीने से जुड़े मिथक और उनके सच
यहां किडनी कैंसर के खाने-पीने से जुड़े कुछ मिथक और उनके तथ्य बताए जा रहे हैं:
कोई फूड या सप्लीमेंट किडनी कैंसर ठीक कर सकता है
एक आम मिथक यह है कि कोई खास तरह का फूड या सप्लीमेंट किडनी कैंसर को ठीक कर सकता है। सच्चाई यह है कि ऐसा कोई भी फूड, जड़ी-बूटी या सप्लीमेंट नहीं है जो कैंसर का इलाज कर सके या उसे जड़ से खत्म कर दे। किडनी कैंसर के ट्रीटमेंट में डॉक्टर द्वारा इलाज ही सबसे जरूरी है। हालांकि, संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को मजबूत बनाए रखने, रिकवरी में मदद करने और ट्रीटमेंट के दौरान ऊर्जा देने में मदद कर सकता है।

















