गरियाबंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे

post

गरियाबंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 जून बुधवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति कल्याण विभाग एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल होंगे। इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदुलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशकंर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोहन धु्रव तथा वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।

You might also like!