राजिम । शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवापारा-राजिम के 1995 का गुरु-मित्र मिलन समारोह 14 जून को आयोजित किया गया। कुछ बातें और बहुत सारी यादों के साथ 31 साल पुराने छात्रों ने एक बार मिलकर इस अायोजन को ऐतिहासिक बना दिया। दौर ऐसा रहा कि इंजीनियर, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक या राजनीति के उच्च शिखर पर आसीन वर्तमान पहचान को भूलकर एक बार फिर स्वयं को 1995 बैच का छात्र मानते हुए एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के साथ साथ झारखंड एवं मध्यप्रदेश से दोस्त समारोह में शामिल होने नवापारा नगर में एकत्रित हुवे थे।
समय बदल जाए पर मित्रता की डोर कमजोर न हो- यही संदेश के साथ संपन्न हुआ शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय 1995 बैच का गुरु-मित्र मिलन समारोह

















