एफआईएच पुरुष प्रो लीग हॉकी में, भारत ने कल रात लंदन के ली वैली हॉकी सेंटर में पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अबू बकर ने पाकिस्तान को बढ़त दिलाई। मैच में भारत के सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए।
सुखजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक-एक गोल करके पाकिस्तान के खिलाफ मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद हार्दिक सिंह, जुगराज सिंह, अभिषेक और राजकुमार पाल ने तीसरे क्वार्टर में चार गोल दागे। दिलप्रीत सिंह ने चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी। अब भारत का मुकाबला कल इंग्लैंड से होगा।


















