गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 26 अगस्त 2026
जिला खाद्य अधिकारी द्वारा गैस सिलेण्डर के सभी उपभोक्ता को सूचित किया गया है कि गैस सिलेण्डर का होम डिलीवरी सेवा शुल्क के साथ कुल मूल्य 1030 रूपए है, जिसमें वितरक द्वारा घर पंहुच सेवा दी जाती है। यदि उपभोक्ता स्वयं गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर लेने जाते है तो वास्तविक मूल्य 995 रूपए ही देय होगा। यदि उपभोक्ता ऑनलाईन राशि पूर्व से 1030 रूपए जमा कर चुका है, तो वे 35 रूपए छूट (रिबेट) की राशि गैस सिलेण्डर लेने जाने पर वितरक एंजेसी से प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर प्राप्त डीएसी क्रमांक को गैस सिलेण्डर रिफिल डिलेवरी के उपरांत ही वितरक को राशि प्रदाय करें। शिकायत की स्थिति में इंण्डेन गैस कम्पनी के सेल्स ऑफिसर श्री राहुल देवांगन के मोबाईल नम्बर 7828842315 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

















