सलमान खान की दरियादिली, बॉडी डबल पहुंचा अस्पताल तो भाईजान ने सर्जरी के खर्च से देखरेख तक हर बात का रखा ध्यान


मनोरंजन 25 August 2026
post

सलमान खान की दरियादिली, बॉडी डबल पहुंचा अस्पताल तो भाईजान ने सर्जरी के खर्च से देखरेख तक हर बात का रखा ध्यान

सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने अचानक बीमार पड़े अपने बॉडी डबल के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और उनकी हर एक छोटी से छोटी चीज का खयाल रख रहे हैं. यह घटना 6 अगस्त की है. परवेज काजी सलमान खान के लिए स्टंट परफॉर्म कर रहे थे.

इस दौरान कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई तो उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया. यहां पता चला कि दिल में तीन ब्लॉकेज हैं. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई. फिलहाल परवेज घर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं. सलमान खान ने खुद इस सिचुएशन को संभाला और इस बात का ध्यान रखा कि उनका इलाज सही तरीके से हो. 

इंडिया टुडे से खास बातचीत में, काजी के मैनेजर पीयूष ने साफ किया कि खबरों के उलट, परवेज को हार्ट अटैक नहीं आया था और अब वे ठीक हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले घर में काजी की तबीयत बिगड़ी और वे मेडिकल चेकअप के अस्पताल पहुंचे. कई टेस्ट के बाद, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी दिल की एक छोटी सर्जरी हुई.

पीयूष ने यह भी बताया कि काजी की हालत के बारे में पता चलते ही सलमान ने तुरंत मदद की और उनके इलाज समेत सब कुछ संभाला. उन्होंने कहा कि सलमान "हमारे साथ ही थे" और यह खयाल रखा कि काजी को जरूरी मेडिकल देखभाल मिले. उन्होंने आगे कहा कि परवेज एक्टर के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने सेहत से जुड़ी इस समस्या के बारे में पता चलते ही सब कुछ संभाल लिया.

मैनेजर ने कहा, "सलमान सर परवेज सर को छोटे भाई की तरह मानते हैं और उन्होंने तुरंत मदद की." उन्होंने कहा कि काजी अब "पूरी तरह ठीक" हैं और उन्हें काम पर लौटने से पहले कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है. पीयूष ने बताया कि परवेज अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं और उम्मीद है कि वे जल्द ही सेट पर लौटेंगे.

You might also like!