केरल में आज से ओणम और पर्यटन सप्ताह के आधिकारिक समारोहों का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान समारोहों का उद्घाटन करेंगे।
पूरा केरल अपने सबसे बड़े वार्षिक त्योहार ओणम की तैयारियों में जुटा है। राज्य स्तरीय ओणम पर्यटन सप्ताह समारोह का उद्घाटन आज शाम तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।
ओणम पर्यटन सप्ताह के दौरान तिरुवनंतपुरम के 35 विभिन्न स्थानों पर 340 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य के अन्य जिलों में 170 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राज्य की राजधानी को कल शाम से ही विभिन्न सरकारी विभागों और निजी संस्थानों द्वारा रोशन किया गया है, जिससे उत्सव का माहौल और भी बढ़ गया है।

















