विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे


विदेश 24 August 2026
post

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज मॉस्को में रूस के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर 27वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे। श्री जयशंकर अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा भी करेंगे। डॉ. जयशंकर कल रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को पहुंचे।

भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक और मजबूत साझेदारी है। अक्टूबर 2000 में “भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर घोषणा” पर हस्ताक्षर के बाद से, भारत-रूस सम्‍बंधों में राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित लगभग सभी क्षेत्रों में सहयोग के उच्च स्तर के साथ एक गुणात्मक रूप से नयापन आया है। रणनीतिक साझेदारी के तहत, सहयोग गतिविधियों पर नियमित बातचीत के साथ-साथ अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक और आधिकारिक दोनों स्तरों पर कई संस्थागत संवाद आयोजित किए जाते हैं।

You might also like!