भारतीय नौसेना के आईएनएस सुदर्शनी ने लोकायन 26 अभियान के तहत तीन दिवसीय लिस्बन बंदरगाह प्रवास पूरा किया।


विदेश 26 August 2026
post

भारतीय नौसेना के आईएनएस सुदर्शनी ने लोकायन 26 अभियान के तहत तीन दिवसीय लिस्बन बंदरगाह प्रवास पूरा किया।

भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी ने अपने चल रहे लोकायन 26 समुद्री अभियान के अंतर्गत पुर्तगाल के लिस्बन में अपना तीन दिवसीय पड़ाव पूरा किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मुलाकात से दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंध और आपसी समझ मजबूत हुई है।

 

पेशेवर समन्वय के तहत, भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी का दौरा किया और समुद्री कौशल और बड़े जहाजों के संचालन प्रशिक्षण पर अपने विचार साझा किए। मंत्रालय ने कहा कि आईएनएस सुदर्शनी की पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा और लिस्बन बंदरगाहों की यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक समुद्री सहयोग और साझेदारी को रेखांकित करती है।

You might also like!