भारतीय नौसेना 31 अगस्त को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में ‘निपुण’ को नौसेना में शामिल करेगी। निपुण, निस्तार श्रेणी का दूसरा गोताखोरी सहायता पोत है। इस जहाज के शामिल होने से नौसेना की गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के भीतर सहायता की क्षमता बढ़ेगी। यह जहाज समुद्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गोताखोरों के अभियानों में सहायता करने के साथ-साथ पनडुब्बी बचाव अभियानों में भी मदद करेगा।
निपुण को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसे विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। जहाज में आधुनिक डाइविंग सिस्टम, नेविगेशन और चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।


















