एशियाई खेल: जय मीना ने जीता कांस्य, सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहला पदक दिलाकर रचा इतिहास


खेल 23 September 2026
post

एशियाई खेल: जय मीना ने जीता कांस्य, सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहला पदक दिलाकर रचा इतिहास

आइची-नगोया, 23 सितंबर । जय मीना ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुष एकल सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

जय मीना का ऐतिहासिक अभियान सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 से हार के साथ समाप्त हुआ।

सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका कांस्य पदक पहले ही पक्का हो गया था।

मीना ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया था। उन्होंने यह मुकाबला 0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5 के गेम स्कोर से जीता था। इस जीत के साथ उन्होंने एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक सुनिश्चित किया था।

यह कांस्य पदक अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस में मीना के लगातार उभरते प्रदर्शन को दर्शाता है। उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रदर्शन 2024 विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में आया, जहां उन्होंने आध्या तिवारी के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। यह विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक था।

2025 एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भी मीना ने इतिहास रचा। वह पुरुष एकल में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने और कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने मिश्रित युगल, पुरुष टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में भी कांस्य पदक जीते और प्रतियोगिता में कुल चार पदक अपने नाम किए।

You might also like!