आईटीआई राजनांदगांव में कैम्पस प्लेसमेंट 23 को


शहर 22 September 2026
post

आईटीआई राजनांदगांव में कैम्पस प्लेसमेंट 23 को

राजनांदगांव।  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 23 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से बॉक्स हाइटेक इंजीनियरिंग भिलाई जिला दुर्ग द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। वर्ष 2020 से 2026 तक विद्युतकार, फिटर, वेल्डर एवं मैकेनिक डीजल में आईटीआई उत्तीर्ण 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के पुरूष उम्मीद्वार अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र-10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा 5 पोसपोर्ट साईज फोटोग्राम के साथ कैम्पस प्लेसमेंट में शामिल हो सकते है।

You might also like!