रायपुर 21 सितंबर । छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शिक्षा सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।
विभाग की ओर से साेमवार काे जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगा। वहीं दीपावली का अवकाश 6 से 10 नवंबर तथा शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक घोषित किया गया है।
विभाग के अनुसार घोषित अवकाश राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ ही डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों पर भी समान रूप से लागू होंगे।
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा की

















