सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की


शहर 19 September 2026
post

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की

राजनांदगांव। सांसद  संतोष पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सांसद निधि से जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर निवासी दिव्यांग  गणेश खुटेल एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पटपर निवासी दिव्यांग सुश्री नंदनी सिन्हा को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की। सांसद  संतोष पाण्डेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यंागजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनके आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिव्यांगजनों को सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। दिव्यांगजनों को गतिशीलता का साधन उपलब्ध कराना उनके स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दिव्यांग  गणेश खुटेल 80 प्रतिशत दिव्यांगता एवं दिव्यांग सुश्री नंदनी सिन्हा 70 प्रतिशत दिव्यांगता से प्रभावित है। हितग्राहियों ने कहा कि स्कूटी मिलने से दैनिक जीवन के आवश्यक कार्यों के साथ-साथ रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को संपादित करने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने स्कूटी मिलने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You might also like!