आजीविका डबरी से जगदेव के परिवार को मछली पालन की उम्मीद


छत्तीसगढ़ 23 September 2026
post

आजीविका डबरी से जगदेव के परिवार को मछली पालन की उम्मीद

धमतरी, 23 सितंबर । छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के अवसरों से जोड़ने की पहल के बीच मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत केकराखोली निवासी जगदेव पुत्र मंगलू राम के परिवार ने आजीविका डबरी को आय के साधन के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू की है।

वित्तीय वर्ष 2026 में वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत जगदेव के लिए आजीविका डबरी निर्माण स्वीकृत किया गया था। डबरी अब पानी से भर चुकी है और जगदेव इसमें मछली पालन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले उनके पास अतिरिक्त आमदनी के लिए स्वयं का कोई संसाधन नहीं था, लेकिन डबरी बनने से उन्हें नया अवसर मिला है।

परिवार की योजना मछली पालन की गतिविधि में सामूहिक रूप से सहयोग करने की है, जिससे भविष्य में होने वाली आय का उपयोग दैनिक जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्य और बचत में किया जा सके। जगदेव के अनुसार डबरी केवल जल संग्रहण का साधन नहीं, बल्कि परिवार के लिए रोजगार और आय का नया रास्ता है। योजना से निर्मित यह परिसंपत्ति अब परिवार को उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

You might also like!