छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने आज मंगलवार काे अपने बधाई संदेश में कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का परिचय दिया है। उनका समर्पण, अनुशासन और संघर्ष देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सफलता उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरवेश कुशारे को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।














