कैबिनेट ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी


देश 25 November 2026
post

कैबिनेट ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (Construction and Infrastructure Equipment (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा लागू की जाने वाली यह योजना आठ वर्षों (वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2033-34) तक चलेगी। इसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ाकर आयात निर्भरता कम करना है।

भारत का CIE उद्योग, चीन और अमेरिका के बाद, वर्तमान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है, जिसका वित्त वर्ष 2024-25 में बाज़ार आकार लगभग 97,500 करोड़ रुपये है। बुनियादी ढांचे (सड़कों और बंदरगाहों) और आवास क्षेत्र में तेज वृद्धि के चलते, इस उद्योग के दोगुने से भी अधिक बढ़ने और वित्त वर्ष 2029-30 तक लगभग 2,28,100 करोड़ रुपये के बाजार आकार तक पहुंचने का अनुमान है।

इस योजना का उद्देश्य तकनीकी रूप से उन्नत उपकरणों—जैसे कि शिप-टू-शोर क्रेन, टनल बोरिंग मशीन, हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर, ऑफ-हाइवे ट्रक आदि—के विनिर्माण को बढ़ावा देना है। इस योजना में देश के भीतर अत्याधुनिक, समर्पित CIE परीक्षण सुविधा स्थापित करने का प्रावधान भी शामिल है।

इस योजना की अवधि आठ साल है, जो वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू होगी। इसमें शामिल है-दो साल का Gestation Period (वित्त वर्ष 2026-27 से 2027-28): मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित करने के लिए, पांच साल का Incentive Disbursement Period (वित्त वर्ष 2028-29 से 2032-33): प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए एवं अंतिम एक साल (वित्त वर्ष 2033-34): वित्त वर्ष 2032-33 की अतिरिक्त बिक्री (Incremental Sales) पर प्रोत्साहन के निपटान के लिए।

इस योजना के दो घटक हैं:

1. बिक्री-लिंक्ड प्रोत्साहन (Sales-linked Incentive)- स्वीकृत आवेदकों को पात्र CIE उपकरणों और घटकों के Incremental Sales Value (अतिरिक्त बिक्री मूल्य) पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह दो श्रेणियों में होगा – पात्र OEMs और Component Manufacturers। पांच साल की अवधि में Graded Incentive दरें 13% से 8% तक होंगी, जो Incremental Sales Value पर लागू होंगी।

2. CIE टेस्टिंग सुविधा के लिए अनुदान (Grant for CIE Testing Facility) एक समर्पित CIE टेस्टिंग सुविधा स्थापित करने के लिए Viability Gap Funding के रूप में 375 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

सरकार की यह पहल घरेलू Construction and Infrastructure Equipment (CIE) मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। CIE के निर्माण में स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देकर, यह योजना सप्लाई चेन सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, रोजगार के अवसर बढ़ाएगी और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगी। 

You might also like!