धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से किसान दुधेराम साहू खुश


शहर 24 November 2026
post

धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से किसान दुधेराम साहू खुश

राजनांदगांव।  राज्य शासन द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं ऑनलाईन टोकन की सुविधा से किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम एवं सुविधाजनक हो गई है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी और संतोष है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुडिया निवासी किसान  दुधेराम साहू ने धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 24 क्विंटल धान का विक्रय किया।

किसान  दुधेराम साहू ने बताया कि उनके पास 1.80 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। उन्होंने इस वर्ष अपनी मेहनत से उत्पादित 24 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए मोबाईल के माध्यम से घर बैठे आसानी से ऑनलाईन टोकन प्राप्त हो गया। इससे धान उपार्जन केन्द्र में अनावश्यक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्धारित तिथि पर धान लेकर उपार्जन केन्द्र पहुंचे और सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज का विक्रय किया। किसान  दुधेराम साहू ने धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। धान विक्रय की प्रक्रिया सरल होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। ऑनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है और वे अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं से छोटे एवं सीमांत किसानों को विशेष राहत मिल रही है।

किसान  दुधेराम साहू ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान विक्रय एवं कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग कृषि कार्यों में किया। इससे खेती-किसानी के लिए आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहायता मिली। उन्होंने कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रूपए की आदान सहायता राशि मिलने से आर्थिक लाभ होगा। इससे किसान खेती में आवश्यक निवेश कर सकेंगे तथा कृषि कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित कर पाएंगे। किसान  दुधेराम साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इन योजनाओं से किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ ही कृषि कार्यों के लिए आर्थिक संबल भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा धान खरीदी केन्द्रों में की गई सुविधाजनक व्यवस्थाओं के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

You might also like!