अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई


शहर 19 November 2026
post

अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में छुरिया तहसील अंतर्गत ग्राम सड़क चिरचारी में अवैध मुरूम उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं कार्रवाई की गई।



जांच के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन में संलिप्त पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक हाईवा वाहन को जप्त किया गया। जप्त मशीन एवं वाहन के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

You might also like!