सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए श्रम एवं रोजगार क्षेत्र के साथ की चर्चा


व्यापार 20 November 2026
post

सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए श्रम एवं रोजगार क्षेत्र के साथ की चर्चा

नई दिल्ली, 20 नवंबर। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रोजगार और श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण प्री-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। ये सीतारमण की आठवीं प्री-बजट बैठक थी।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि यह आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले विभिन्न उद्योगों और समूहों से इनपुट एकत्र करने की सरकार की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस बैठक की चर्चा का मुख्य रूप से इन महत्वपूर्ण क्षेत्र के प्रतिनिधियों की चिंताओं और सुझावों को संबोधित करने पर केंद्रित था।

मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग (वित्त मंत्रालय) के सचिव और श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध में रोजगार और श्रम क्षेत्रों के हितधारकों के साथ आठवीं 'प्री-बजट परामर्श' बैठक की अध्यक्षता की। इस चर्चा का उद्देश्य आगामी केंद्रीय बजट के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और श्रम सुधारों से जुड़े सुझाव एकत्र करना है।

You might also like!