मूल्य श्रृंखला भागीदार के चयन हेतु 17 जून तक आवेदन


शहर 10 June 2026
post

मूल्य श्रृंखला भागीदार के चयन हेतु 17 जून तक आवेदन

राजनांदगांव  ।  नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड्स अंतर्गत प्रमाणित बीज वितरण, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत मृदा परीक्षण, कृषक प्रशिक्षण, कृषक खेत पाठशाला का आयोजन, कृषि मैपर में पंजीयन का क्रियान्वयन करने के लिए मूल्य श्रृंखला भागीदार का चयन किया जाएगा। मूल्य श्रृंखला भागीदार के चयन हेतु कृषक उत्पादक संगठन, प्रतिष्ठित एजेंसी, संस्था से 17 जून 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। 

You might also like!