दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त होने की डीजीसीए ने शुरू की जांच


व्यापार 08 June 2026
post

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त होने की डीजीसीए ने शुरू की जांच

नई दिल्ली, 08 जून। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमानों को ‘ग्राउंड सपोर्ट’ उपकरण से टक्कर लगने के बाद हुए नुकसान की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा उस समय हुआ, जब तीनों विमान को जांच एवं रख-रखाव के लिए वहां खड़ा किया गया था।

डीजीसीए के मुताबिक 7 जून को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया के तीन ए320 विमानों को खराब मौसम के दौरान ग्राउंड इक्विपमेंट से नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं के कारण पास के स्टैंड और आस-पास के इलाकों में रखे दो ग्राउंड इक्विपमेंट अपनी जगह से हट गए, जिससे दो विमानों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा एक और विमान की दाईं ओर की स्लाइडिंग खिड़की को एफओडी के टकराने से नुकसान पहुंचा। फिलहाल तीनों विमानों को जांच और रखरखाव के लिए रोक दिया गया है।

You might also like!