सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के छात्र आंदोलन के दौरान अनशरत रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से सोमवार को छुट्टी मिल गई। यह जानकारी वांगचुक ने खुद एक्स पर साझा एक वीडियो में दी।
वांगचुक ने कहा, "मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। मैं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाऊंगा और फिर पहाड़ों की ओर लौट जाऊंगा।"
उन्होंने मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के डॉक्टरों और स्टाफ की टीम का आभार भी जताया।
उल्लेखनीय है कि वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 37 दिनों तक चले सीजेपी के छात्र आंदोलन के दौरान 26 दिनों तक अनशन रखा था। इसी बीच अस्वस्थ होने के कारण उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आज उनको छुट्टी मिल गई।
प्रदर्शन नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर था जिसके बाद गत शनिवार को शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही सीजेपी ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए देश के शिक्षा और परीक्षा सिस्टम में बदलाव की भी मांग की थी। छात्रों की इस मांग को लेकर भी सरकार न उन्हेें आश्वासन दिया है।
सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी















