सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई। कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार में कमजोर मांग और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। यह सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।चांदी का भाव 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मुनाफावसूली से दबाव में आया बाजार बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिला।
घरेलू बाजार में खरीदारी कमजोर रहने से सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।
कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कई निवेशकों ने बिकवाली की। इसके अलावा घरेलू मांग में कमी भी कीमतों पर दबाव बनाने का एक प्रमुख कारण रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखी हल्की तेजी हालांकि घरेलू बाजार में गिरावट के विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमत लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।












.jpg)




