सरकार ने आज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस आदेश को फर्जी बताया है, जिसे कथित तौर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किया गया बताया जा रहा है और जिसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का दावा किया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सरकार ने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि वे किसी भी जानकारी पर भरोसा करने और उसे आगे भेजने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के फर्जी आदेश का खंडन किया।











.jpg)
.jpg)



