सभी फ्रूट से ज्यादा प्रोटीन मक्खन फल में पाया जाता है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है। मक्खन फल को सलाद के रूप में या फल की तरह रोज खाया जा सकता है। यह बॉडी में हार्मोन को बैलेंस रखता है और इसके खाने से कई फायदे होते हैं...
आंखों की रोशनी
आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 1 मक्खन फल या इसके जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ कई समस्याएं दूर होती हैं।
डायबिटीज
यह शरीर में शुगर को कंट्रोल करके इंसुलिन लेवल को संतुलित करता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसलिए रोज 1 मक्खन फल जरूर खाएं।
स्किन प्रॉब्लम
मक्खन फल के तेल का इस्तेमाल आपकी कई हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम को खत्म कर देता है। इस तेल के मसाज से स्किन का रूखापन और दाग-धब्बे की समस्या खत्म हो जाती है।
जोड़ों में दर्द
इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम के गुण होने के कारण यह सूजन और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा एंटी इंफ्लैमटैरी गुणों से भरपूर एवोकाडो के तेल की मालिश करने से आप गठिया रोग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।




.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)