बीजापुर, 29 अप्रैल । जिले की कोतवाली पुलिस ने कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित करने वाले करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपित आकाश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश ठाकुर कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त कारवॉश सेंटर से गोली, कैप्सूल और थिनर जैसी नशीली सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में उसके सहयोगी धर्मेन्द्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपित को जिला दंतेवाड़ा से आज बुधवार काे धर दबोचा। पुलिस अब आरोपित के अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। बीजापुर पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों से सूखे नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
सूखे नशे का अवैध कारोबार करने वाला फरार मुख्य आरोपित गिरफ्तार







.jpg)



.jpg)
.jpg)




