पशु क्रूरता व अनाचार के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

post

पशु क्रूरता व अनाचार के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

रायपुर, 29 अप्रैल । राजधानी रायपुर के आमानाका क्षेत्र में पशु क्रूरता एवं अनाचार के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना आमानाका क्षेत्र अंतर्गत, एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार किया जा रहा था। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 139 /2026 पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की जांच के दौरान उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान 70 वर्षीय हमीउद्दीन के रुप में की गई। आरोपित सोनवर्षा उत्तरप्रदेश का निवासी है, जो डूमरतालाब रायपुर किराए के मकान में रहता था। आरोपित के ऊपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपित के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

You might also like!