रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में अपने इतालवी समकक्ष गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, बदलते सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
अक्टूबर 2023 में रक्षा मंत्री की रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और गति मिली। यह इतालवी रक्षा मंत्री की भारत की पहली यात्रा थी।
जनवरी 2026 में भारत-ईयू रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर रणनीतिक अभिसरण में वृद्धि को दर्शाते हैं और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक सहयोग को और गति प्रदान करते हैं।












.jpg)
.jpg)

