महाराष्ट्र के नांदेड़ में सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया।


देश 11 September 2026
post

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए सड़क हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

You might also like!