कलेक्टर ने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का किया निरीक्षण


शहर 04 September 2026
post

कलेक्टर ने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का किया निरीक्षण

राजनांदगांव  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए तत्काल बजरी एवं गिट्टी डालकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा ऋतु के बाद सड़क के स्थायी सुधार के लिए शासन को भेजे गए बजट प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। कलेक्टर ने ग्राम तोरणकट्टा के विद्यालय के सामने स्थित सड़क के कांक्रीटीकरण की मांग पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश खनिज अधिकारी एवं तहसीलदार को दिए।

सूर्य सभा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

कलेक्टर ने ग्राम तोरणकट्टा में आयोजित सूर्य सभा में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन स्थापित कराने से होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You might also like!