मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


देश 11 September 2026
post

मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड, केरल, माहे, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी दिन के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कल तक ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भविष्यवाणी की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

You might also like!