एनएमडीसी के भस्मीकरण सयंत्र में 2234 किलाे जब्त गांजा का नष्टीकरण 11 जून से

post

एनएमडीसी के भस्मीकरण सयंत्र में 2234 किलाे जब्त गांजा का नष्टीकरण 11 जून से

जगदलपुर, 30 मई बस्‍तर पुल‍िस ने 2234.648 गांजा और 65 स‍िरप नष्‍ट करने का फैसला क‍िया है। यह कार्रवाई 11, 12 व 13 जून को ज‍िलास्‍तरीय सम‍ित‍ि व पंचायत प्रत‍िन‍िध‍ियों की उपस्‍थ‍ित‍ि में क‍िया जाएगा।

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने शन‍िवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के पालन में गठित जिलास्तरीय औषधि निपटान समिति ने ग्राम पंचायत नगरनार स्थित एनकेडीसी/राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के भस्मीकरण संयंत्र में जब्‍त अवैध मादक पदार्थों का विधिवत् नष्टकरण करने का निर्णय लिया है। नष्टकरण कार्र्रवाई 11 जून को 772.482 किलोग्राम गांजा व 65 सिरप, 12 जून को 981.198 किलोग्राम गांजा और 13 जून को 480.968 किलोग्राम गांजा के रूप में की जाएगी, कुल मात्रा 2234.648 किलोग्राम गांजा एवं 65 सिरप है। चयनित स्थल पर यह कार्रवाई जिलास्तरीय समिति के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगी

You might also like!