भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की


देश 30 May 2026
post

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

देहरादून, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन भाजपा अध्यक्ष शनिवार सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा के माध्यम से उन्होंने प्रदेश की जनता के कल्याण और राष्ट्र की प्रगति की कामना की।

भाजपा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रवास के दौरान धार्मिक आस्था और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम शामिल हो रहे हैं।मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, देहरादून भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी सहभागिता की।

You might also like!