आईपीएल प्लेऑफ क्रिकेट में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज
धर्मशाला में क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच जीतने वाली टीम सीधे
आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर टू में एक
और मौका मिलेगा।
कल शाम 7:30
बजे मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच
एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर टू में पहुंच
जाएगी।
पंजाब किंग्स पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स
बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।
उन्होंने 14
मैचों में 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान
हासिल किया और नेट रन रेट के आधार पर गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद (जिनके
भी 18 अंक थे) से आगे निकलकर पहला स्थान
प्राप्त किया। राजस्थान रॉयल्स ने 16
अंकों के साथ चौथा और अंतिम प्लेऑफ स्थान हासिल किया।


















