बेंगलुरु, 25 मई । राज्य कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, ईंधन कीमतों में वृद्धि और कर संग्रह प्रणाली को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार की कर नीति जनविरोधी हैं और इससे देश की वित्तीय व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ा है। कांग्रेस ने
30 मई काे राज्य के हर जिलाें में भाजपा की नीतियाें, महंगाई, कर नीति और पेट्राेल डीजल की बढ़ती कीमताें के विराेध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया हैं।
साेमवार काे यहां बेंगलुरु स्थित केपीसीसी कार्यालय में राज्य कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, ईंधन कीमतों में वृद्धि और कर संग्रह प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की कर नीति जनविरोधी है और इससे देश की वित्तीय व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ा है। आम जनता, व्यापारी और श्रमिक लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने ईंधन कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि की भी कड़ी आलोचना की।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि देश में अभूतपूर्व महंगाई देखने को मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “अच्छे दिनों” का वादा करने वाली सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग का जीवन कठिन हो गया है। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य सरकार की गारंटी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि ये योजनाएँ नहीं होतीं तो जनता की स्थिति और अधिक खराब हो जाती। उन्होंने केंद्र की कर नीति की आलोचना करते हुए कहा कि करों में कटौती करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।
वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने 30 मई को राज्य के सभी जिला केंद्रों में भाजपा की नीतियाें, महंगाई, कर नीति और पेट्राेल डीजल की बढ़तीकीमताें के विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। नेताओं ने कहा कि महंगाई और कर नीति के खिलाफ और जनता के हित में आंदोलन जारी रहेगा।
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विराेध में कर्नाटक कांग्रेस 30 मई काे हर जिले में करेगी प्रदर्शन

















