बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का छठा संस्करण आज चीन के किंगदाओ में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में एशिया की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय महिला टीम दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के बिना अपने खिताब का बचाव शुरू करेगी, जिन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उन्हें ग्रुप वाई में चौथे वरीयता प्राप्त थाईलैंड और म्यांमार के साथ रखा गया है।
तन्वी शर्मा, उन्नति हुडा, मालविका बंसोद और ट्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं। पुरुष टीम को ग्रुप सी में चौथी वरीयता प्राप्त जापान और सिंगापुर के साथ रखा गया है। लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, किदाम्बी श्रीकांत और युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें कल से अपना अभियान शुरू करेंगी।



















