भारत-अमेरिका व्यापार समझौता प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए एक बड़ी जीत है: राजदूत विनय मोहन क्वात्रा

विदेश 03 February 2026
post

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए एक बड़ी जीत है: राजदूत विनय मोहन क्वात्रा

अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में चल रही महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए एक बड़ी जीत है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राजदूत क्वात्रा ने कहा कि यह व्यापार समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और वहां के लोगों के लिए नए व्यापक अवसर पैदा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस घोषणा से भारत-अमेरिका साझेदारी में एक नए और रोमांचक चरण की शुरुआत हुई है।

You might also like!