ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


छत्तीसगढ़ 26 October 2026
post

ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां लगातार बैठकों का दौर चलेगा, जिसमें वह शाम 4:30 बजे तक शामिल रहेंगे।

बैठकों में पार्टी के संगठनात्मक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में होने वाली इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

You might also like!