रायगढ़ में ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

post

रायगढ़ में ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़, 06 मई । जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डारआमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डारआमा निवासी दौलत राम धनवार (35 वर्ष), दाना लेने के लिए घर से निकला था। बीती रात करीब एक बजे वह ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि रास्ता संकरा और फिसलन भरा था। साथ ही बारिश होने के कारण चालक ट्रेक्टर पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के दौरान चालक ट्रेक्टर से नीचे गिर गया और इंजन के नीचे दब गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like!