ग्राम अर्जुनी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन


शहर 29 September 2026
post

ग्राम अर्जुनी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव । तम्बर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद किया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्र में मूनगा के पौधो का रोपण किया गया और मूनका के औषधि गुणों के बारे में बताया गया। बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। पौष्टिक थाली एवं रंगोली के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संदेश दिया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नेहा जैन, दिनेश साहू, विजय जैन, पूनम साहू, नागेश धनकर, पूर्व सरपंच द्रोपदी साहू, दुर्गेश सिन्हा, भैया लाल साहू, वार्ड के पंच, एएनएम आरती सोनी सहित मितानिन, गर्भवती माता, शिशुवती माता, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। इसी तरह सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरडीह, मगरलोटा सहित अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

You might also like!