स्वास्थ्य शिविर में 264 बुनकरों के आंखों की जांच की गई


शहर 21 July 2026
post

स्वास्थ्य शिविर में 264 बुनकरों के आंखों की जांच की गई

साइटसेवर्स इंडिया नई दिल्ली एवं शासकीय चिकित्सालय राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से  सांई बुनकर सहकारी समिति मर्यादित रेवाडीह में नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 264 बुनकरों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत 127 बुनकरों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। वहीं जांच के दौरान 11 बुनकरों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। चिन्हांकित सभी बुनकरों का शीघ्र ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा।

You might also like!