ओम बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को श्रद्धांजलि दी


देश 25 July 2026
post

ओम बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को श्रद्धांजलि दी

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिरला ने एक्स पर लिखा, “संसदीय परंपराओं को बनाए रखने, स्वस्थ लोकतांत्रिक चर्चा को बढ़ावा देने और सदन की गरिमा को बनाए रखने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।”

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को असम के तेजपुर में हुआ था। पेशे से एक प्रतिष्ठित वकील चटर्जी ने 1968 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और 1971 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और उन्होंने लगातार दस बार संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। चार जून 2004 को चटर्जी सर्वसम्मति से 14वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए और 31 मई 2009 तक इस पद पर रहे। संसद में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1996 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली को आधुनिक और लोकतांत्रिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें कींं।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने जुलाई 2006 में 24 घंटे प्रसारण करने वाले संसदीय चैनल लोकसभा टेलीविजन का शुभारंभ किया और अगस्त 2006 में उच्च तकनीक वाले संसदीय संग्रहालय का उद्घाटन किया।

You might also like!