विदेश मामलों के मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया और शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर उनकी मुलाकात हुई और उपयोगी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सुरक्षित और निर्बाध समुद्री व्यापार के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए।
मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। एक अन्य पोस्ट में, सुश्री कल्लास ने कहा कि भारत-ईयू संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक वर्ष है, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग गहरा रहा है।













.jpg)





