10 minutes में तैयार करें चटपटी झालमुड़ी, स्नैक टाइम बनेगा खास

post

10 minutes में तैयार करें चटपटी झालमुड़ी, स्नैक टाइम बनेगा खास

बारिश का मौसम आते ही लोगों का मन अक्सर कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का करने लगता है। इस मौसम में पकौड़े, समोसे और तली हुई चीजों की डिमांड बढ़ जाती है, लेकिन ज्यादा तली-भुनी चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो झालमुड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह झटपट तैयार हो जाती है और इसमें ज्यादा तेल का इस्तेमाल भी नहीं होता।

झालमुड़ी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे खासतौर पर पूर्वी भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसे मुरमुरे यानी लाई, मसालों, सब्जियों और नमकीन के मिश्रण से तैयार किया जाता है। बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ यह एक शानदार स्नैक साबित हो सकती है। झालमुड़ी बनाने के लिए सामग्री झालमुड़ी बनाने के लिए आपको पफ राइस या लाई, नमकीन, भुनी हुई मूंगफली, प्लेन सेव, चना जोर गरम, उबले हुए आलू, बारीक कटे प्याज और टमाटर की जरूरत होगी। इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च, नींबू का रस, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काला नमक भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसके खास स्वाद के लिए भाजा मसाला तैयार किया जाता है, जिसके लिए दो चम्मच जीरा, दो चम्मच धनिया, दो चम्मच सौंफ और चार से पांच छोटी इलायची की जरूरत होती है। साथ ही आम के अचार का तेल डालने से झालमुड़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। ऐसे तैयार करें भाजा मसाला सबसे पहले सौंफ, जीरा, धनिया और छोटी इलायची को हल्का ड्राई रोस्ट कर लें। जब इनकी खुशबू आने लगे तो इन्हें ठंडा करके बारीक पीस लें। यह तैयार मसाला झालमुड़ी को खास स्वाद देगा।

झालमुड़ी बनाने की आसान विधि सबसे पहले कड़ाही में लाई यानी मुरमुरे डालकर हल्का ड्राई रोस्ट कर लें। इससे लाई कुरकुरी हो जाएगी। अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा तेल भी डाल सकते हैं, लेकिन तेल की मात्रा बहुत कम रखें ताकि लाई भारी न लगे। अब रोस्ट की हुई लाई को एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसमें अपनी पसंद की नमकीन, चना जोर गरम और भुनी हुई मूंगफली डालें। इसके बाद इसमें प्लेन सेव और चना दाल वाली नमकीन मिलाएं। अब बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें। उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें मिला दें। इसके बाद ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और तैयार किया हुआ भाजा मसाला डालें।



अंत में नींबू का रस, बारीक कटी धनिया पत्ती और थोड़ा सा आम के अचार का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी चटपटी और कुरकुरी झालमुड़ी तैयार है। बारिश के मौसम में यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जल्दी बनने वाला विकल्प भी है। इसे आप शाम के समय चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर आसानी से बना सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को किसी विशेष खाद्य पदार्थ से एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, उन्हें सामग्री का चुनाव अपनी जरूरत के अनुसार करना चाहिए।


You might also like!