हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 94वां एयरफोर्स डे समारोह, वायु सेना प्रमुख ने जवानों के पराक्रम की सराहना की


देश 08 October 2026
post

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 94वां एयरफोर्स डे समारोह, वायु सेना प्रमुख ने जवानों के पराक्रम की सराहना की

गाजियाबाद, 08 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार काे भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान 94वें एयरफोर्स डे परेड की शुरुआत हुई। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों के पराक्रम व अनुशासन की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर परिसर में लड़ाकू विमान और हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल के साथ स्वदेशी विमान तेजस, आकाश और ध्रुव भी समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।

समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान एयरफोर्स की महिला बटालियन नीले ड्रेस में ध्वज लेकर निकली। उनके पीछे बटालियन में शामिल एयरफोर्स कर्मी कदम ताल करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़े।

समारोह में जवानों, अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने एयरफोर्स कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एयरफोर्स स्टेशन के 2 किलोमीटर के दायरे में पुलिस फोर्स तैनात रही। कुछ समय के लिए यातायात भी डायवर्ट किया गया।

You might also like!